फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीराम ने बालि का किया वध

विज्ञापन
तिलहर ​रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला दोदराजपुर के मेला मैदान पर चल रही रामलीला में शनिवार की रात अयोध्या से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता होने और बाद में बालि का वध करने आदि प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। व्यवस्था में मेला समिति के संरक्षक कमलेश गुप्ता, प्रबंधक रवि खन्ना, अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता, मेला संयोजक सोनू खन्ना, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन




बालि वध व हनुमान जी के लंका जलाने की लीला का मंचन
देवकली। कलाकारों ने शनिवार को सीता जी के हरण, भगवान राम की सुग्रीव से मित्रता, बालि के वध और सीता जी की खोज को निकले हनुमान जी के लंका जला डालने का मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। संवाद


धूमधाम से निकाली खाटू श्याम की शोभायात्रा
जलालाबाद। बुधवाना गांव में शनिवार को खाटू श्याम महाराज की शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी के नेता तथा मुख्य अतिथि शालू पाठक ने पूजा-अर्चना कर किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान के भजन गाते हुए गांव सिकंदरपुर कलां होते हुए मदनापुर क्षेत्र के गांव फिरोजपुर पहुंचे। वहां स्थित मंदिर मे श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में आकाश पाठक, रामू गुप्ता, गौरव मिश्रा, हर्षित ठाकुर, आकाश मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



गौतम ऋषि के शाप से अहिल्या बनी पत्थर
सिंधौली। नखासा मैदान पर चल रही रामलीला में शनिवार को वृंदावन धाम से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडल के कलाकारों ने संचालक कौशल कृष्ण के निर्देशन में गौतम ऋषि के शाप से अहिल्या के पत्थर होने की लीला का मंचन किया गया। दिखाया गया कि कालांतर में श्रीराम अपने गुरु विश्वामित्र के साथ गौतम ऋषि के आश्रम के पास से गुज़रे, तो गुरु के कहने पर उन्होंने अपनी पग धूल के स्पर्श से अहिल्या को पत्थर से दोबारा सुंदर नारी रूप दे दिया। मंचन के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, राजीव वर्मा, रामरतन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


परशुराम-लक्ष्मण संवाद का किया वर्णन
सेहरामऊ दक्षिणी। भरगवां में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को कथावाचक रामजीत महाराज ने सीता स्वयंवर के बाद होने वाले भगवान परशुराम और लक्ष्मण का संवाद सुनाकर श्रद्धालुओं को राेमांचित कर दिया। उन्होंने कहा कि सीता स्वयंवर में धनुष भंग होने पर परशुराम कुपित हो उठते हैं। कथा की व्यवस्था में परीक्षित बने विश्राम वर्मा सहित सतनाम वर्मा, हरद्वारी लाल वर्मा, डॉ. देवेंद्र वर्मा, शिवम शर्मा आदि का योगदान रहा। संवाद

देवउठनी एकादशी पर किया हवन-पूजन
कुर्रियाकलां। गांव में पंडित रामनारायण पांडेय के आवास पर शुक्रवार को आरंभ हुए श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शनिवार की सुबह श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद विश्राम हुआ। तत्पश्चात, पंडित दत्तात्रेय मिश्र ने वेदी एवं हवन कुंड तैयार कराया और पंडित चैतन्य स्वरूप ने मंत्रोच्चार कर हवन कराया। देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में हुए यज्ञ में यजमान राजू पांडेय ने सपत्नीक पूर्णाहुति दी। हवन के बाद कन्याओं और ब्राह्मणों को भोज कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दी। बाद में हुए भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

तिलहर रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : katra news

तिलहर रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : katra news

तिलहर रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : katra news

तिलहर रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें