फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जापान और फिलीपींस की कला से रूबरू होंगे स्थानीय रंगकर्मी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बातचीत करते रमापति द्विवेदी सोती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के रंगकर्मियों को जापान और फिलीपींस की कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा। एमएलआर थियेटर संस्था के बुलावे पर जल्द ही विदेश के कलाप्रेमी शहर में एक महीने का प्रशिक्षण देने के साथ नाटक को तैयार कराकर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रमापति द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2002 में वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद के सानिध्य में रंगकर्म की शुरुआत की। वह जापान, कोरिया, सिंगापुर समेत कई देशों में जाकर अभिनय कर चुके हैं। वहां की कला को समझने के साथ भारतीय थियेटर को साझा किया। अब जापान और फिलीपींस की कला को जिले के रंगकर्मियों को रूबरू कराएंगे। इसके लिए फरवरी महीने में एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शेक्सपियर लिखित नाटक टेम्पेस्ट तैयार कराया जाएगा। इसमें विदेशी के साथ स्थानीय कलाकार भी अभिनय करेंगे। नाटक कई भाषा का मिश्रण होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए स्थान को चिह्नित कर रहे हैं। इसमें कोई भी कलाकार प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें