फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बड़ौदा सूक्ष्म उद्यम प्रकोष्ठ’ से मिलेगा 50 लाख तक लोन

Sun, 21 Dec 2014 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्यु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की और से ‘बड़ौदा सूक्ष्म उद्यम प्रकोष्ठ’ की स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत लद्यु उद्योग करने वाले उद्यमियों को 10 हजार से लेकर 50 लाख रुपये तक फाइनेंस किया जाएगा, जिससे कि वे आत्मनिर्भर हो सकें।
विज्ञापन

जिले में इस योजना का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश शर्मा ने गोविंदगंज स्थित बैंक शाखा में शनिवार को किया। इस मौके पर शर्मा ने बताया कि बैंक के माइक्रो इंटरप्राइजेज प्रकोष्ठ उद्देश्य सेवा एवं विनिर्माण क्षेत्र के सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनाने का मौका मिलेगा। इससे कम पूंजी वाले लोगों को लोन देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का काम किया जाएगा। बताया कि ऐसी ही दो इकाइयां हरदोई और पूरनपुर जिले में भी खोली जाएंगी। इस दौरान उप क्षेत्रीय प्रमुख एके सिंह, मुख्य प्रबंधक एपी वियानी, नारायण सिंह, पीएस गुप्ता, राजीव मलिक, अशोक आदि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें