शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय में एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 10 सितंबर को होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को वैध फोटो पहचान पत्र, मूल प्रवेशपत्र और काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। संवाद