शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलएम प्रवेश परीक्षा-2026 की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. पीबी श्रीवास्तव के अनुसार, उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी निर्धारित ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति भेजते समय अभ्यर्थी को आपत्ति का पूर्ण विवरण, अपना नाम और अनुक्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ही आपत्ति भेजने के लिए कहा गया है। संवाद