फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती के आत्महत्या करने के मामले में साथ रह रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। कस्बे की एक काॅलोनी में किराये पर कमरा लेकर दो वर्ष से युवक के साथ रह रही युवती के गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक आलमपुर पिपरिया गांव के नीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी उनकी पुत्री से फोन पर बात कर उसे परेशान करता था। उसके खिलाफ उन्होंने छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने पुत्री को आरोपी के साथ रहने की सहमति दे दी। दो वर्ष तक शादी का झांसा देकर आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बाद में पुत्री ने शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने उसे पीटा। इसी बात से नाराज होकर मंगलवार की शाम पुत्री ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें