आरसी मिशन आश्रम में विधायक अरविंद सिंह से मिलते कमलेश डी. पटेल। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल दाजी के सानिध्य और मार्गदर्शन में रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित वसंत उत्सव–2026 के पांचवें और अंतिम चरण में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर दाजी ने कहा कि जीवन को प्रेम से जिएं तभी सार्थकता है।
शनिवार को प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। इस दौरान कमलेश डी. पटेल ने कहा कि भगवतगीता यह नहींं कहती कि महान विचार सोचो। यह कहती है कि कुुछ करो।
इस दौरान ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दाजी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। आयोजन में सचिव उमाशंकर वाजपेयी, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, सुयश सिन्हा, राजगोपाल अग्रवाल, दीपक कुमार, खुशी, नीलम सेठ, मनोहरी, रोशनी, आंचल आदि का सहयोग रहा।