फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हीं बिटिया करे पुकार-मुझे भी दो शिक्षा अधिकार

Fri, 08 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
नन्हीं बिटिया करे पुकार-मुझे भी दो शिक्षा अधिकार
विज्ञापन
नवीन शैक्षिक सत्र में स्कूल चलो अभियान का श्रीगणेश बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों की रैली निकालकर धूमधाम से किया गया। रैली को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाले प्रेरणाप्रद नारों से लिखी तख्तियां लिए छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए। रैली का शुभारंभ जीआईसी से सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वर्मा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए थे। रैली को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में खंड शिक्षा अधिकारी और व्यायाम शिक्षक भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की व्यवस्था भी सराहनीय रही। रैली में करीब 50 स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्काउट मास्टर विद्याधर मिश्र के संचालन में बच्चे नारे लगाते हुए जेल रोड, अंटा चौराहा, घंटाघर होते हुए शहीद द्वार के समक्ष पहुंचे। बच्चे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई-सारे मिलकर करें पढ़ाई, नन्हीं बिटिया करे पुकार-मुझे भी दो शिक्षा अधिकार आदि नारे लगाते बच्चे बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। समापन स्थल पर प्रभारी बीएसए संजय शुक्ल ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह और जिला मंत्री देवेश वाजपेयी के साथ बच्चों की सलामी ली। इस दौरान बच्चों विभाग की ओर से बच्चों को बिस्कुट भी बांटे गए। व्यवस्था में सहायक लेखाधिकारी पीपी सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, डॉ. विनय गुप्ता, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, डीसी वीपी सिंह, सोहन शुक्ला, सीमा अहूजा, रीता सक्सेना, इमरान सईद, सुखमीत कौर, पूजा सिंह, प्रशस्ति सक्सेना, राम करन, रचना जौहरी, रीता आर्या, अनंत वाजपेेेेेेेयी, विजयपाल, राधेश्याम कश्यप आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें