फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 7400 निरक्षरों की साक्षरता परीक्षा 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर संसाधन केंद्र किला में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि 20 सितंबर को 7400 निरक्षर साक्षरता परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला का बीईओ रमेश पंकज ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। जिला साक्षरता प्रभारी इंद्रजीत सक्सेना ने बताया कि सभी विकासखंडों से दो-दो शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में बुलाया गया।
जिला स्तरीय प्रशिक्षक इमरान सईद ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य 14 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के साथ उन्हें बुनियादी शिक्षा का ज्ञान देना है। मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद कामिल, एआरपी सुशील रस्तोगी, रमाकांत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें