फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 21 सितंबर को जारी होगी यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी। जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए परिषद के निर्देश पर 387 विद्यालयों की फीडिंग का कार्य पहले ही पूरा कराया जा चुका है। सूची जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों और अन्य पक्षों से आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन

परिषद की ओर से पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जुलाई में विद्यालयों की फीडिंग का कार्य कराया गया था। जिले स्तर पर यह प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर ली गई थी। हालांकि बाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित समय सारिणी में संशोधन किया।
अधिकारियों के अनुसार, अब संशोधित कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को जिले के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। सूची में शामिल विद्यालयों को लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस अनिल सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देश के क्रम में जिले से विद्यालयों की फीडिंग का कार्य पहले ही पूरा कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें