फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानें तिरपाल से ढकीं

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा मोड़ पर तिरपाल से ढकी शराब की दुकान। स्रोत: आबकारी विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने जिले में कांवड़ मार्ग पर स्थित 37 दुकानों को चिह्नित कर उन्हें ढकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल लेकर कांवड़िये जिले में सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हुए आगे बढ़ते हैं। कांवड़ मार्ग पर देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें भी पड़ती हैं। कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए तिलहर, अल्हागंज, मिर्जापुर, जलालाबाद और कांट समेत विभिन्न मार्गों पर स्थित दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को शनिवार, रविवार और सोमवार को तिरपाल से ढका जाएगा। दुकानों के बाहर लगे संकेतकों को भी ढकने की कवायद की जा रही है, ताकि कांवड़ियों को दुकानें दिखाई न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें