शासन की ओर से घोषित वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए लायंस क्लब सहेली ने विभिन्न प्रजातियों की पौध रोपित की। अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधों को संरक्षण देना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी लोग अपना दायित्व समझते हुए एक-एक पौध अवश्य रोपित करें। चार्टर अध्यक्ष मीरा सेठ के नेतृत्व में मीरा सक्सेना, पूनम सेठ, रोली खन्ना, रजनी गुप्ता, निशा गुप्ता, निधि गुप्ता, रम्मन गुप्ता, पूनम सेठ, मुक्ता वोहरा आदि ने अमरुद, आम, बांस, शरीफा, आड़ू, मोरपंखी आदि के पेड़ पौधे कैंट क्षेत्र में रोपित किए। सचिव मोनिका मल्होत्रा ने आभार व्यक्त किया।