शाहजहांपुर में महमंद जलालनगर में तकरीर करते उलेमा। संवाद
शाहजहांपुर। मोहल्ला महमंद जलालनगर में पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के आवास के पास जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इसमें पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई।
जलसे में दिल्ली से आए मुख्य वक्ता मुफ्ती मौलाना अमानुल हक देहलवी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम आखिरी रसूल हैं। उन्होंने लोगों से रसूल अल्लाह की सुन्नतों पर अमल करने और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पर रोशनी डाली। मौलाना मोहम्मद जाबिर, हाफिज अनीस अत्तारी, मुफ्ती राहिल मरकजी और मौलाना अनीस अतहर ने भी खिताब किया। लखीमपुर से आए मौलाना फरियाद अली, कारी डॉ. अली अहमद, मौलाना मोइन रजा, रेहान रजा कादरी, तौसीफ रजा और मौलाना किश्वर ने नात पेश की।
संचालन हाफिज इस्लाम बरकाती ने किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अतीउल्लाह सिद्दीकी, कासिम खां, तौकीर खान, रफी अंसारी, सलीम खान आदि मौजूद रहे। संवाद