फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे ठप रही बिजली, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी मेें बिजली की खपत बढ़ने से हाईटेंशन लाइनें अतिरिक्त भार पड़ने से गर्म होकर खराब होने लगीं हैं। इसी के चलते गुरुवार आधी रात तक ककरा उपकेंद्र के सभी फीडर ठप रहे और उनसे जुड़े करीब सात हजार से ज्यादा घरों में साढ़ पांच घंटों तक बिजली संकट बना रहा। भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक ककरा उपकेंद्र के सभी फीडर सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति करते रहे। आधा घंटे बाद उपकेंद्र के पैनल रूम मेें सभी फीडर अचानक बंद हो गए। इनकमिंग फीडर के पैनल को करंट नहीं मिलने पर लाइन स्टाफ ने उपकेंद्र से ईदगाह कब्रिस्तान के पीछे स्लाटर हाउस के पास से निकाली गई 33 केवीए लाइन की कुछ दूरी तक जांच की, लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिला। प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता आरके उपाध्याय से संपर्क साधकर यह जानने का प्रयास किया कि पैना बिजली उपकेंद्र से लाइन बंद तो नहीं की गई है।
एक्सईएन उपाध्याय ने ककरा की इनकमिंग लाइन को शटडाउन दिए जाने से इनकार किया तो अवर अभियंता ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कराई। सुभाषनगर के आगे दो जगह खंभों पर जंपर जले पाए गए। उन्हें बदलकर लाइन चालू की गई। इससे कुछ देर तक ककरा के फीडरों पर बिजली आपूर्ति हुई, लेकिन रात 8:30 बजे के बाद फिर 33 केवीए की मुख्य लाइन से करंट मिलना बंद हो गया। तब तक रात हो चुकी थी। इसलिए कर्मचारियों ने बिजली लाइन के समानांतर टार्च के सहारे पेट्रोलिंग शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शहबाजनगर मेें कब्रिस्तान के पास पास लगे पोल से तार टूटकर जमीन पर गिरे मिले।
विज्ञापन

फाल्ट मिलने की जानकारी पाकर प्रभारी अवर अभियंता भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों को तार जोड़कर लाइन की ठीक करने में एक घंटे से ज्यादा वक्त लग गया। बाद में रात 11:45 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
प्रभारी अवर अभियंता के अनुसार इन दिनों गर्मी के कारण बिजली लाइनों पर बोझ सामान्य से अधिक पड़ रहा है और इसीलिए ककरा की मेन लाइन मेें खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि 33 केवीए लाइन को दोबारा ट्रिपिंग से बचाने के लिए इनकमिंग फीडर को करंट मिलने के बाद सभी फीडर बारी-बारी थोड़े अंतराल से चालू किए गए।
-
इन सभी इलाकों में रहा बिजली का संकट
33 केवीए लाइन फाल्ट से ककरा कलां, मदराखेल, ककरा खुर्द, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), आनंदपुरम कालोनी, आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, विवेक विहार, विश्वकर्मा चौक, सिंजई (आंशिक), हद्दफ, बीबीजई चौराहा, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी, मामुड़ी, लाला तेली बजरिया (आंशिक) आदि क्षेत्रों के तमाम घरों में बिजली के साथ पानी का संकट बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें