फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही सब स्टेशन पर तालाबंदी करके हंगामा

Sat, 27 Dec 2014 12:10 AM IST
निगोही (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में काफी समय से एक तो बिजली आ नहीं रही और जब आती है तो दूसरी दिक्कतें हो जाती हैं। कस्बे में ही एक जगह से गुजर रही बिजली केबल से निकलीं तेज चिंगारियों से एक परिवार बाल-बाल बच गया। इसके विरोध में व्यापारियों ने कस्बे के लोगों के साथ शुक्रवार को सब स्टेशन पर तालाबंदी करके हंगामा किया। इसके बाद केबल बदला गया। इससे पूर्व नाराज लोगों ने जेई को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर तारिक इलेक्ट्रानिक की दुकान और रामलली जूनियर हाईस्कूल के बीच लाइन कमजोर होने के कारण उसमें अक्सर फाल्ट हो जाता है। बृहस्पतिवार रात एक मकान पर तेज स्पार्किंग की चिंगारियां गिरीं, इससे मकान स्वामी सुरेश और उसके बच्चे चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इस घटना का पता लगने के बाद व्यापारी नेता रामरतन सोनी के नेतृत्व में काफी संख्या में सुबह दस बजे लोग सब स्टेशन पहुंच गए। हंगामा देख कर्मचारी वहां से भाग गए, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तालाबंदी कर दी। शाम तक किसी अधिकारी द्वारा इस पर ध्यान न देने पर लोगों ने सांसद कृष्णाराज को जानकारी दी। उन्होंने एक्सईएन से बात करके नाराजगी जताई तो जेई दिनेश दीक्षित शाम करीब छह बजे सब स्टेशन पहुंचे। इसके बाद वह मौके पर गए और कामचलाऊ नया केबिल डलवा दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि मोटा केबिल जल्द डलवा दिया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रदर्शन और जेई को ज्ञापन सौंपने वालों में रामसरन वर्मा, छोटेलाल वर्मा, राजेश सिंह, संतोष फौजी, जयपाल शर्मा, रामआसरे शर्मा, गयादीन वर्मा, सुरेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें