फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा सलाहकार ने चेकिंग में कड़ाई बरतने के दिए निर्देश

Fri, 27 Feb 2015 12:34 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार और विभागीय सचिव राम कृपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सुबह लखनऊ से बरेली जाते वक्त अचानक यहां ठहराव ले लिया और पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस जा पहुंचे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद और दोनों एक्सईएन के साथ बैठक करके शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान की प्रगति समीक्षा की।
विज्ञापन

ऊर्जा सलाहकार बरेली में पॉवर कारपोरेशन के अफसरों के साथ मीटिंग करने के लिए लखनऊ से तड़के रवाना हुए। उनकेयहां से गुजरने की जानकारी पाकर अधीक्षण अभियंता प्रसाद ने उन्हें शिष्टाचार वश चाय को आमंत्रित किया। इस पर वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे सर्किल ऑफिस जा पहुंचे। एसई प्रसाद ने अधीनस्थों के साथ उनकी अगवानी की। इस मौके पर ऊर्जा सलाहकार ने चेकिंग अभियान की समीक्षा की।
समीक्षा में कनेक्शनों बिजली चोरी के मामले कम पाए जाने पर उन्होंने एई को निर्देश दिए कि गलत तरीके से बिजली जलाने वालों से जुर्माना लेने के साथ ही उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी में लिप्त लोगों को जेल भेजने पर अन्य लोग बिजली के अवैध इस्तेमाल से बचने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर एक्सईएन सिटी एके शुक्ला, ग्रामीण क्षेत्र के एक्सईएन अशोक सुंदरम, एसडीओ इंद्रराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें