फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11केवी लाइन केतार टूटे आनंदपुरम् फीडर बंद

Sun, 08 Mar 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार सुबह बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने से ककरा पॉवर सब स्टेशन की 11केवी लाइन के तार शार्ट सर्किट से टूट गए। इस फाल्ट के कारण दो घंटे तक आनंदपुरम् फीडर से जुड़े कई मोहल्लों और कॉलोनियों की बिजली सप्लाई ठप रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में ट्रिपिंग से बिजली सप्लाई में दोपहर तक बाधा पड़ी।
विज्ञापन

दो दिन पहले मौसम के बिगड़ैल तेवर से गड़बड़ाए शहरी बिजली नेटवर्क को लाइन स्टाफ ने काफी मशक्कत करके सुधारा। इससे होली और उसके अगले दिन रंग चलने के दौरान बिजली सप्लाई सामान्य रही। हालांकि, होली जुलूस के रास्तों पर किसी अनहोनी के टालने के लिए करीब चार घंटे सप्लाई बंद रखी गई, लेकिन कहीं कोई फाल्ट की सूचना नहीं मिली। शनिवार को देर रात मौसम के फिर करवट बदलने से बूंदाबांदी शुरू हो गई।
नतीजे में लाइनें फिर से ट्रिप करने लगीं। रविवार को सुबह हवा केतेज झोंकों के साथ फिर बूंदाबांदी हुई तो एलटी लाइनों के ढीले तार आपस में टकराने से नेटवर्क शार्ट सर्किट की खराबियों के शिकंजे में जकड़ गया। शहबाजनगर की पुरानी रेलवे लाइन के पास ककरा से आनंदपुरम् जाने वाली 11 केवी लाइन के ढीले तार आपस में टकराए तो चिंगारियां छूटने के साथ फेस वायर टूटकर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे आई इस खराबी के चलते आनंदपुरम फीडर के ट्रांसफार्मरों को करंट मिलना बंद हो गया। इस वजह से मदरा खेल, ककरा कलां (आंशिक), लोहारों का चौराहा, अलीजई, विवेक विहार, आनंदपुरम्, आजादपुरम, तिलहरजई, सिंजई (आंशिक), ईदगाह रोड आदि क्षेत्रों में ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। उधर, गोविंदगंज सब स्टेशन के यार्ड में बारिश की नमी से कई लाइनों के पैनल बार-बार ट्रिप हुए। बहादुरगंज सब स्टेशन में भी यही समस्या आने से बिजलीपुरा, चमकनी अंटा, लकड़ी मंडी, मशीनरी मार्केट, जेल रोड, डीएम कंपाउंड आदि क्षेत्रों में दोपहर तक बिजली की आंख मिचौनी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें