स्टेशन रोड स्थित प्रिंस मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा करता कर्मचारी। स्रोत: औषधि विभाग
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग ने शनिवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बगैर रिकार्ड के नशीली दवाएं रखने और मानक पूरा न मिलने पर 12 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि सहायक आयुक्त बरेली मंडल के निर्देश पर शनिवार को जनपद में जांच की गई। स्टेशन रोड स्थित प्रिंस मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बगैर रिकार्ड के मिलीं। कोई फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। मानक पूरे नहीं मिलने पर सुपर मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड, न्यू पासवान मेडिकल स्टोर, ग्लोबल मेडिकल स्टोर गदियाना, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, केरूगंज में मोहित मेडिकल स्टोर, भरगवां में राजपूत और वारसी मेडिकल स्टोर लोधीपुर, जलालाबाद में स्थित 12 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किए गए। औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि मेडिकल स्टोरों की जांच का क्रम जारी रहेगा, जिनका लाइसेंस निलंबित किया गया है, अगर वह समय पर सही जवाब नहीं देते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।