फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकान में संचालित मिला अस्पताल, भर्ती थीं तीन गर्भवती... टीम देख संचालक भागा

Sun, 18 Aug 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जैतीपुर में अस्पताल पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
जैतीपुर। थाने से चंद कदम की दूरी पर सनराइज अस्पताल का अवैध रूप से संचालन हो रहा था। अंदर बने कमरों में सर्जरी और आईसीयू वार्ड बना हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब शनिवार को पहुंची तो संचालक अपने कर्मियों के साथ माैके से भाग निकला। भर्ती मरीजों को सीएचसी पहुंचाकर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ पुलिस के साथ अस्पताल में पहुंचे। अंदर बने कमरों में तीन महिलाएं भर्ती मिलीं। दो गर्भवती महिलाओं ने बताया कि उनका ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हो चुका है। तीसरी गर्भवती महिला के प्रसव में समय था। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर तीनों महिलाओं को सीएचसी तिलहर में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के कागज नहीं मिले हैं। मानक भी पूर्ण नहीं किए जा रहे थे।

अस्पताल के गेट पर दुकानें बनी हैं। पीछे कमरों में चिकित्सीय सुविधा दी जा रही थी। संचालक को एक महीने पहले भी नोटिस दिया गया था। उसका भी जवाब नहीं दिया गया है। अस्पताल में मौके पर कोई नहीं मिला है। ऑपरेशन के बाद महिलाओं को आईसीयू में रखने की जगह बरामदे में रखा गया था। यहां पर संक्रमण का खतरा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें