फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानक पूरे नहीं मिलने पर 12 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

Sun, 18 Aug 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्टेशन रोड ​स्थित प्रिंस मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा करता कर्मचारी। स्रोत: औष​धि ​विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग ने शनिवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बगैर रिकार्ड के नशीली दवाएं रखने और मानक पूरा न मिलने पर 12 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि सहायक आयुक्त बरेली मंडल के निर्देश पर शनिवार को जनपद में जांच की गई। स्टेशन रोड स्थित प्रिंस मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बगैर रिकार्ड के मिलीं। कोई फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। मानक पूरे नहीं मिलने पर सुपर मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड, न्यू पासवान मेडिकल स्टोर, ग्लोबल मेडिकल स्टोर गदियाना, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, केरूगंज में मोहित मेडिकल स्टोर, भरगवां में राजपूत और वारसी मेडिकल स्टोर लोधीपुर, जलालाबाद में स्थित 12 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किए गए। औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि मेडिकल स्टोरों की जांच का क्रम जारी रहेगा, जिनका लाइसेंस निलंबित किया गया है, अगर वह समय पर सही जवाब नहीं देते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें