फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार को त्यागें, विनम्रता कृपा को आकर्षित करती है : दाजी

विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में दाजी से आशीर्वाद लेते अभ्यासी। स्रोत: मिशन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन में आयोजित वसंतोत्सव के पांच चरणों का समापन हो गया। हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना की और विश्व शांति की कामना की। अंतिम दिन दाजी का आशीर्वाद लेकर अभ्यासी विदा हुए।
विज्ञापन

प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान किया। मिशन के अध्यक्ष दाजी ने कहा कि अहंकार का त्याग करें। विनम्रता कृपा को आकर्षित करती है, जिससे यह कार्य सरल हो जाता है। चेतना का विस्तार करने के लिए हमें अपने अहंकार को त्यागना होगा।
कहा कि अभ्यासियों को अपने माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और स्वयं महान बनना चाहिए। दाजी ने मतभेदों को दूर करने और सद्भाव से रहने का आग्रह किया। इस मौके पर सचिव उमाशंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधौ गोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, सुयश सिन्हा, राज गोपाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल का सहयोग रहा। उत्सव समाप्त होने के बाद दाजी उत्तराखंड के सतखोल आश्रम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रेम, आशीर्वाद और साधना के संगम के बीच विवाह बंधन में बंधे दो युगल

कार्यक्रम के दौरान दो विवाह पवित्र रीति से हुए। मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल (दाजी) ने अपने सानिध्य और आशीर्वाद के साथ विवाह कराए। पहला विवाह हैदराबाद की श्रवणी और नंदकुमार के बीच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला अर्पित कर प्रेम और विश्वास के सूत्र में बंधने की प्रतिज्ञा ली। दूसरा विवाह सोनीपत की श्रृति और ग्वालियर के सूर्य प्रताप में हुआ।

अप्रैल में मनाया जाएगा बाबूजी महाराज का जन्मोत्सव
रामचंद्र मिशन आश्रम के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड दाजी ने अप्रैल में बाबूजी महाराज के जन्मदिन पर शाहजहांपुर आश्रम में दो चरणों में उत्सव आयोजित किए जाने की घोषणा की। इस उद्घोष के साथ ही हजारों अभ्यासी खुश हो उठे।

श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में दाजी से आशीर्वाद लेते अभ्यासी। स्रोत: मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें