बाइक चालक को रोक हेलमेट पहनाती यातायात पुलिस। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।
अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोका। उन्हें मौके पर हेलमेट प्रदान कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, यातायात नियमों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना व दुर्घटनाओं की आशंकाओं को न्यूनतम करना है। संवाद