फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में 50 प्रतिशत से कम प्रवेश, आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजा (आईटीआई) में प्रथम चरण के प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो जाएगी। विभिन्न ट्रेडों में 50 प्रतिशत से कम प्रवेश हुए हैं। सीटें खाली होने के कारण प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान में पांच काउंटर खुले रहेंगे, जहां अभिलेखों के साथ पहुंचकर प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

पहले सेमेस्टर की सभी ट्रेडों में 50 प्रतिशत से कम सीटें ही भर सकी हैं। सीएनसी मशीन टेक्नीशियन की 21 सीटों में 10, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 21 में सात, वर्चुअल एनालिसिस की 21 में पांच, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल की 37 में 17, कैंप प्रोग्राम की 36 में 12 और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स की 18 सीटों में सात प्रवेश हुए हैं।
पूर्व में प्रवेश लेने के लिए चार सितंबर अंतिम तिथि दी गई थी। सीटें खाली रहने के कारण इसे बढ़ाकर सात सितंबर कर दिया गया। सोमवार को प्रवेश की अंतिम तिथि है। अधिकारियों के अनुसार, कई अभ्यर्थी आवेदन के समय कई ट्रेडों के विकल्प भर देते हैं, लेकिन मनपसंद ट्रेड नहीं मिलने पर प्रवेश नहीं लेते। कुछ अभ्यर्थियों का पॉलिटेक्निक या बीए में प्रवेश हो जाने के कारण वे आईटीआई में प्रवेश नहीं लेते। इससे सीटें खाली रह जाती हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि सात सितंबर को अंतिम अवसर है। अभ्यर्थी अभिलेखों के साथ संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें