फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिल्हुआ के पास दिखा तेंदुआ, लोगों ने बनाया वीडियो

Thu, 09 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के गांव सिल्हुआ के पास घूम रहा तेंदुआ। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खुटार। गांव सिल्हुआ के पास मंगलवार की रात तेंदुआ दिखने पर लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन

सिल्हुआ के मनोज कुमार समेत अन्य लोग मंगलवार रात नौ बजे बाइक से खुटार-पुवायां हाईवे से घर जा रहे थे। रास्ते में तेंदुआ दिखने पर उन्होंने बाइक रोक ली और वीडियो बनाने के साथ ही गांव के लोगों को जानकारी दी। इस बीच तेंदुआ खेतों की ओर चला गया।
एक अप्रैल काे तेंदुए ने गांव गेहुंआ के के पुत्तन वाल्मीकि के घोड़े को मार डाला था। दो अप्रैल को तेंदुआ गांव रायपुर पटियात के पास देखा गया था। तेंदुआ अब तक गांव सौंफरी, महेशापुर, राठ, रायपुर पटियात, रुजहा आदि के पास कई पालतू और छुट्टा पशुओं को मार चुका है। करीब दस गांवों के लोग तेंदुआ होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

सूचना पर वनकर्मी पहुंचते हैं और लोगों को सतर्क रहने की बात कहकर चले जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। फसल की रखवाली न करने पर छुट्टा पशु भारी नुकसान कर देते हैं और रखवाली करने पर तेंदुए के हमले का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वनकर्मी
गांव सिल्हुआ के किसान नेता रामशंकर मिश्रा ने वन दरोगा रोहित कुमार पांडे को कॉल कर तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी। रामशंकर मिश्रा के अनुसार वन दरोगा ने कुछ देर में मौके पर आने की बात कही थी, लेकिन बाद में वनकर्मी नहीं पहुंचे। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सिल्हुआ में तेंदुआ देखे जाने की किसी ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें