फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
खुटार के चांदपुर में एकत्र ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
चांदपुर। खुटार रेंज के गांवों में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को सुबह उसने गांव के पास सड़क के किनारे घास चर रही बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो स्थानों पर पिंजरे और तीन स्थानों पर कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

चांदपुर के राम हरीश कश्यप ने बताया कि वह बकरियों को सुबह खुटार मार्ग पर पुलिया के पास चरा रहे थे। इस बीच गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर एक बकरी को मार डाला। इससे पहले, रविवार की शाम गांव के ही लाल मोहम्मद की दो बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। लगातार दो दिन में तेंदुए के हमले की दो घटनाओं से ग्रामीणों में अपनी जान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है।

वन विभाग को नहीं मिली तेंदुआ की लोकेशन

लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा और कैमरा रविवार को महुआ गांव के जंगल के रास्ते पर लगाया था। सोमवार को दूसरा पिंजरा और कैमरा कुछ फासले पर उस जगह लगाया गया, जहां पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। एक अन्य कैमरा चांदपुर गांव में लालता के घर के पास लगाया गया है क्योंकि वहां से तेंदुआ दो बकरियां ले जा चुका है।
विज्ञापन


तेंदुआ पकड़ने के लिए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। दो स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। उसकी मूवमेंट पर नजर रखने के लिए तीन जगहों पर इंफ्रारेड कैमरे भी लगाए गए हैं। -वीरेश राव, कार्यवाहक रेंजर, खुटार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें