फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कजरा में तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार

Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के गांव कजरा में कुत्ते को मारकर ले जाता तेंदुआ। स्रोत सीसीटीवी वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खुटार। गांव कजरा में एक फार्म हाउस पर तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया। शव जंगल में उठा ले गया, जो मंगलवार को अधखाया मिला है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व गांव कजरी निरंजनपुर के पास दो तेंदुए देखे गए थे। सोमवार रात कजरी से कुछ दूर गांव कजरा में तेंदुआ गुरुदत्त सिंह के फार्म हाउस पर पहुंच गया और कुत्ते को मारकर शव जंगल की ओर लेकर चला गया। गुरुदत्त सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे उन्होंने कुत्ते को टहलाया था। कुछ देर बाद कुत्ता लापता था। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तेंदुए के कुत्ते को मारने की घटना का पता चल सका।
सूचना पर वन रक्षक दीपक सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वनकर्मियों ने घर के आंगन में कुत्ते को घसीटने के बने निशानों का पीछा करते हुए जंगल में कुत्ते के अधखाए शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद वनकर्मी आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए वापस लौट गए। गुरुदत्त सिंह ने बताया कि तेंदुआ घूमने से लोग दहशत में हैं। तेंदुए लोगों पर भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें