फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में कुएं में गिरा तेंदुआ, कई घंटे बाद जाल की मदद से बाहर निकाला जा सका

Sun, 23 Nov 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

खुटार क्षेत्र के गांव सौंफरी निवासी ग्रामीण रविवार सुबह खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने कुएं में तेंदुए को देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के साथ रेंजर मौके पर पहुंचे और कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।  
विज्ञापन
कुएं में गिरा तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव सौंफरी में शनिवार रात गन्ने के खेत में सूखे कुएं में तेंदुआ गिर गया। रविवार को सूचना पाकर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कई घंटे की मशक्कत के बाद जाल की मदद से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन


गांव सौंफरी के लोग रविवार सुबह खेतों की ओर पहुंचे तो गन्ने के खेत में सूखे कुएं से आहट और आवाज सुनीं। लोगों ने कुएं में झांका तो एक तेंदुआ था। लोगों ने शोर मचाया तो कुछ ही देर में गांव से तमाम लोगों की भीड़ मौके पर आ पहुंची। इसके बाद लोगों ने कुएं के ऊपर काफी गन्ना रख दिया, जिससे तेंदुआ छलांग लगाकर ऊपर न आ सके।

मौके पर जुटी भारी भीड़ 
इस बीच किसी ने वनकर्मियों को जानकारी दी। रेंजर मनोज श्रीवास्तव वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू किया गया। मौके पर भारी भीड़ के कारण रेस्क्यू में भारी समस्या हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को मौके से हटाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बढ़ती चली गई। दोपहर साढ़े 12 बजे जाल आदि के माध्यम से तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला जा सका। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। रेंजर ने बताया कि तेंदुए किसी जानवर का पीछा करने के कारण कुएं में गिरा होगा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें