फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेंदुआ और महोलिया की टीम ने जीते मैच

Tue, 20 May 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अजोधापुर में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव अजोधापुर में खेले जा रहे द्वितीय शहीद सारज सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले मैच में तेंदुआ की टीम ने किंग्स इलेवन ईसापुर को हरा दिया। दूसरे मैच में महोलिया इलेवन ने लवली इलेवन बिलसंडा को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

पहला मैच तेंदुआ इलेवन और किंग्स इलेवन ईसापुर के बीच खेला गया। तेंदुआ इलेवन के कप्तान शदीद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। तेंदुआ की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 184 रनों को स्कोर बनाया।
फरदीन ने 34 गेदों पर 94 रन की पारी खेली। किंग्स इलवेन की ओर से मोहित ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी किंग्स इलेवन की टीम के सभी खिलाड़ी 14.2 ओवर में 107 रन पर आउट हो गए। शीबू ने 26 रन बनाए। तेंदुआ के सुबोध और मेहराज ने दो-दो विकेट लिए। फरदीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच महोलिया इलेवन और लवली इलेवन बिलसंडा के बीच खेला गया। लवली इलेवन के कप्तान इदरीस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम नौ ओवर में 35 रन पर ढेर हो गई। महोलिया की ओर से फरद खान ने छह विकेट लिए। महोलिया ने छह ओवर में तीन विकेट पर 36 रन बनाकर मैच जीत लिया। फरदन खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मंगलवार को निहाल इलेवन और संदीप इलेवन माधौपुर के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें