भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) कीपंचायत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों की फसलों के सर्वेक्षण में मनमर्जी कर रहे लेखपालों के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। किसान एक मई को बाइक रैली निकालेंगे।
पंचायत में जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल ने कहा कि किसान बर्बाद हो गया है और लेखपाल मनमर्जी कर रहे हैं। उपाध्यक्ष शकील मंसूरी ने कहा कि रैली मोहल्ला जिया खेल से शुरू होकर चार खंभा होते हुए केरूगंज चौराहा,कचहरी रोड, गोविंदगंज फाटक और सदर बाजार चौराहा, कोतवाली से बंगला सरोदी होते हुए गर्रा फाटक पर समाप्त होगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष जमाल अहमद, मनोज कुमार, पंकज, मुईन, वसीम, रामरतन, धनीराम वर्मा, रमेश वर्मा, शिवदयाल वर्मा, अरविंद, नन्हेलाल आदि मौजूद रहे।