फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भांजे को जमीन देना चाहता था लेखराम...नाराज भतीजों ने गोली मार कर दी हत्या

Wed, 01 May 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के भाई वीरेश। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी लेखराम (40) हत्या उनके भतीजों ने नौ बीघा जमीन के लालच में की थी। लंबे समय से खेत पर फसल बोने वाले संतोष व गुड्डू को जमीन हाथ से निकल जाने का डर था। भतीजों का चाल-चलन ठीक नहीं होने की वजह से लेखराज भांजे के नाम जमीन करना चाह रहा था। सोमवार को जमीन के ही विवाद में भतीजों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शिवसागर कनौजिया के बेटे लेखराज व वीरेश पाल के पास 18 बीघा जमीन है। एक पैर से दिव्यांग लेखराम के अविवाहित होने के चलते वह बड़े भाई वीरेश के साझे में रहते थे। वीरेश व उनके पुत्र ही जमीन पर खेती करते आए थे। भतीजों को उम्मीद थी कि लेखराज उनके नाम जमीन कर देंगे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह निगोही के सातेपुर में रहने वाली बहन सुनीता के बड़े बेटे अरविंद के नाम अपने हिस्से की खेती करने की जिद पर अड़ गए थे।
बताते हैं कि सुनीता भी जमीन लेने को राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर भतीजों व लेखराज के बीच मन-मुटाव हो गया था। सोमवार की रात करीब सात बजे संतोष शौचालय की ओर जा रहा था। तभी लेखराज ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनाें भिड़ गए। इस बीच संतोष का भाई गुड्डू भी आया और दोनों ने चाचा को पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से पीटने के बाद लेखराज को तमंचे से गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सीने व माथे पर मारी गोली, निकल गई पार
-लेखराज के शरीर पर चोटाें के निशान भी मिले हैं। हमलावरों ने उनके दो गोली मारी हैं। एक गोली सीने व दूसरी माथे पर लगी है। दोनों ही फायर नजदीक से मारे जाने की वजह से पार निकल गईं।
-
सरसों की पेराई कराने गए थे वीरेश
-मृतक के भाई वीरेश सिंधौली में सरसों की पेराई कराने के लिए गए थे। वह करीब नौ बजे लौटे तो उन्हें मकान के बाहर काफी भीड़ लगी मिली। जानकारी करने पर लोगों ने हत्या के बारे में बताया। इस बीच गांव के प्रधान फकीरे लाल ने सिंधौली थाने में सूचना दी।
-
भतीजों के चाल-चलन नहीं थे ठीक, जमीन देने से था एतराज
-वीरेश ने बताया कि छोटे भाई लेखराज गांव के लोगों की बातों में आ गया था। वह हर बार भतीजों के चाल-चलन ठीक नहीं होने की बात कहते हुए जमीन भांजे के नाम करने को कहता था। वीरेश ने उन्हें कई बार समझाते हुए कहा था कि जब वह उनके साथ रहते हैं तो जमीन किसी को नहीं दें, पर वह राजी नहीं हुए।
-
बहन ने किया था मना
-शिवसागर के दो पुत्रों के साथ बेटियां लक्षिमा, सुनीता समेत तीन बेटियां हैं। तीनों का विवाह हो चुका है। सुनीता के बड़े बेटे अरविंद से लेखराज काफी लगाव रखते थे। हालांकि, जमीन नाम करने की बात पर सुनीता ने विरोध किया था। उनका कहना था कि भविष्य में उनके बेटों में मामा की जमीन को लेकर विवाद हो सकता है।
-
शाम तक नहीं दी गई थाने में तहरीर
-हत्या की घटना की सूचना के बाद सीओ पुवायां पंकज पंत, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता समेत भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। दूसरे दिन शाम तक मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी भतीजों को हिरासत में लेने के साथ तमंचे भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


-सूचना के बाद मौका-मुआयना किया है। हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां।

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के भाई वीरेश। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें