शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बैडमिंटन व क्रिकेट के लिए कोच की नियुक्ति नहीं हुई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ खिलाड़ियों से प्रशिक्षण करवाया जा रहा है।
स्टेडियम में बैडमिंटन तथा क्रिकेट के लिए 20-20 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। कोच नहीं होने से इन खिलाड़ियों को स्टेडियम में नियमित प्रिशक्षण नहीं मिल पाता। नियुक्ति के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया ने निदेशालय को पत्र लिखा था।
वह बताते हैं कि स्टेडियम में कार्यभार संभालने के बाद खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं के साथ ही प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए उनके स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिन खेलों में खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवा रखा है और कोच नहीं हैं, उन खेलों में वरिष्ठ खिलाड़ियों की मदद ली जा रही है।
ये खिलाड़ी अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर स्टेडियम में प्रशिक्षण देने के लिए आते हैं। बैडमिंटन के लिए सीनियर खिलाड़ी अतुल और क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ी इरफान का सहयोग मिलता है।
कबड्डी व सेपक टाकरा में भी यही व्यवस्था
कबड्डी तथा सेपर टाकरा खेलों के लिए भी स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन खेलों के लिए भी कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। वरिष्ठ खिलाड़ी राहुल तोमर जहां कबड्डी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं तो सेपक टाकरा की प्रशिक्षक के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी महजबी हैं। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल समय-समय पर प्रशिक्षण देते हैं।
फुटबाल, हॉकी और एथलेक्टिस के लिए कोच उपलब्ध
स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल के खिलाड़ियों को कोच पंकज सक्सेना खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। इनकी नियुक्त अक्तूबर 2023 में हुई थी। वर्तमान में इस खेल के लिए 40 खिलाड़ी पंजीकृत हैं।
इनके लिए इस महीने पांच अप्रैल से प्रशिक्षण शिविर भी चल रहा है। एथलेक्टिस के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों को स्वयं जिला क्रीड़ा अधिकारी कोचिंग देते हैं। खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम में सेंटर संचालित है। कोच शकील द्वारा 30 हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है, इनमें बालक व बालिकाएं दोनों शामिल हैं। इनके अलावा भी तमाम हॉकी खिलाड़ी पंजीकृत हैं जिनको प्रशिक्षण देने के लिए कोच नियुक्त है।
-
खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया
क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है। इसके लिए प्रशिक्षण लेने अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम आता हूं। सीनियर खिलाड़ी अच्छा सिखा रहे हैं। नियमित कोच व अन्य सुविधाएं होनी चाहिए।
- शमित दास, क्रिकेट खिलाड़ी
-
स्टेडियम में कोच होना जरूरी है। वे नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इससे अच्छे खिलाड़ी स्टेडियम से निकल सकेंगे। बैट, बॉल, विकेट आदि सुविधाएं भी खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए।
- शबनम प्रसाद, क्रिकेट खिलाड़ी
-
बैडमिंटन का अभ्यास करने के लिए काफी समय से स्टेडियम आ रहे हैं। यहां पर न तो कोच हैं और कोर्ट की हालत भी ठीक नहीं है। खिलाड़ियों को कोच व सुविधाएं मिलें, तभी तो आगे बढ़ेंगे।
- स्पर्श शुक्ला, बैडमिंटन खिलाड़ी
सीनियर खिलाड़ी द्वारा बैडमिंटन का प्रशिक्षण मिलता है। वे काफी अच्छे से सिखाते हैं, यदि सीनियर खिलाड़ियों को ही कोच के रूप में नियुक्त कर दिया जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। - आस्था शर्मा, बैडमिंटन खिलाड़ी
शमित दास, क्रिकेट खिलाड़ी
शमित दास, क्रिकेट खिलाड़ी
शमित दास, क्रिकेट खिलाड़ी
शमित दास, क्रिकेट खिलाड़ी