फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को महंगा पड़ा संभ्रांत लोगों के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जन प्रतिनिधियों सहित संभ्रांत लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना लेखपाल को महंगा पड़ गया। एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के गांव कोटावारी क्षेत्र के लेखपाल अजय श्रीवास्तव के पास सिंधौली के कानूनगो का भी चार्ज है। बुधवार को उसका एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जन प्रतिनिधियों और कुछ अन्य लोगों के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। अधिकारियों ने लेखपाल के आचरण को गलत मानते हुए उनको तलब किया, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सका।
देर शाम एसडीएम सतीश चंद्रा ने लेखपाल अजय श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। इस मामले में उसका जवाब तलब किया जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी जांच की जाएगी कि लेखपाल ने कैसे और क्यों इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया। तहसीलदार मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रसारित लेखपाल अजय श्रीवास्तव का ऑडियो सुना गया। ऑडियो में लेखपाल अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर वार्ता कर रहा है, जो कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन है। लेखपाल को निलंबित कर तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। - सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें