खुटार। पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी मुसब्बर अली उर्फ गुड्डू ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह किसी काम से खुटार के गांव चांदपुर गए थे। वापस घर आते समय खुटार मैलानी मार्ग पर गांव सलनहा के पास घात लगाए बैठे लखीमपुर के थाना फूलबेहड़ के गांव कुशहाल पुरवा निवासी शफीक, गांव अग्गर खुर्द निवासी कय्यूम ने अपने दो साथियों के साथ उसे अपनी कार में खींच लिया और पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से उनका एक पैर टूट गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद