लीड कांवेंट में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन हो गया। अंतिम दिन कई स्पर्धाएं हुईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विभिन्न कक्षाओं के बीच हुई थ्री लेग्स रेस में लायबा, कैफ, तनिया, शोऐब, शुभया, विक्रांत, भूमि, लविश, स्वाति, सहेल, सादिया, अफ्फाक, यूनिफार्म रेस में श्रद्धा, तनिष्का, इफरा, ऋचा, ऋषि प्रताप, अंश, सैक रेस में अब्दुल हन्नान, अफरीन, विनय, कुहू, अदनान, ऐना, हर्डल रेस में अयान, पलक, हिमांशु, इशी, आयुष्मान, सताक्षी, सैफ, रमजा, अयूब, समीर, चांदनी, राज कुमार, इल्मा, अमन अरोरा, अंशिका, फैजान, रितिका, राजनाथ, प्रिया, रस्सी दौड़ में पलक, रमजा, प्रिया, फिजा, इशी, इल्मा, अंशिका, वीनस, सताक्षी, आशी, रितिका, स्केटिंग में फैजान, शशांक आदि विभिन्न स्थानों के लिए विजेता घोषित किए गए।
इसके अलावा बैडमिंटन में गांधी हाउस विजेता, शास्त्री हाउस उपविजेता रहा। समापन पर मुख्य अतिथि एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और विशिष्ट अतिथि आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, डॉ. इंदु अजनबी और स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। नूरी खान, गुरप्रीत कौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तराना जमाल ने आभार व्यक्त किया। खेलकूद में स्कूल स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।