फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाम में बाइक से छू गई कार, दंपती ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ताओं को घेरकर पीटा

Thu, 10 Oct 2024 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर में मामूली विवाद को लेकर अधिवक्ता चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया गया। दोनों घायल हो गए। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल अधिवक्ता को देखने पहुंचे शुभचिंतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में कार से बाइक छू जाने के विवाद में दंपती ने अपने साथियों के साथ अधिवक्ता चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। दोनों को लोहे का एंगल और सरिया मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल अधिवक्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनवारीपुर बाईपास चौराहा निवासी अधिवक्ता अवनीश कुमार शर्मा ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर की शाम वह अपने चाचा अमित कुमार शर्मा के साथ कार से वापस घर जा रहे थे। 

शाम करीब छह बजे सुभाषनगर पुलिया के पास सड़क पर जाम लगा हुआ था। ओवरटेक करते समय कार एक बाइक से छू गई। बाइक पर सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के गांव शिवसिंह पुर निवासी अखिलेश अपनी पत्नी रागिनी के साथ बैठा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे के एंगल से किया प्रहार 
अखिलेश ने बाइक कार के सामने लगा दी। बाइक से उतरकर गाड़ी का फोटो खींचने लगा और गालियां देने लगा। विरोध करने पर अखिलेश ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। अखिलेश ने दुकान के पास रखे लोहे के एंगल को चाचा अमित शर्मा के सिर पर मार दिया। रागिनी ने दूसरा एंगल उठाकर अवनीश के सिर पर मार दिया। चाचा बेहोश होकर वहीं गिर गए।

10-15 अज्ञात लोगों ने उन लोगों को लोहे की सरिया से मारा-पीटा। मारपीट के दौरान अधिवक्ता अमित शर्मा के 12800 रुपये वहीं गिर गए। घायलों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें