फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-पंजीकरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल और प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
तिलहर में जुलूस निकालते अ​धिवक्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिलहर/जलालाबाद। प्रस्तावित ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में वकीलों ने तहसील मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट और वकीलों के लिपिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

तिलहर में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव और महामंत्री राहुल देव सागर के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद वकीलों ने एसडीएम कार्यालय, शहीद कुटीर और उप निबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में जयओम गंगवार, कुलदीप गुप्ता, कुलेंद्र यादव, अरविंद कुमार सक्सेना, राघवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान जुलूस निकाला गया।
जलालाबाद में पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों ने 14वें दिन भी हड़ताल जारी रखकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान काम लेकर तहसील आए लोगों को बैनामे, स्टाम्प बिक्री, नोटरी शपथ पत्र आदि काम नहीं होने से परेशान होकर लौटना पड़ा। धरनास्थल पर तहसील बार संघ के अध्यक्ष अनिल पाठक ने कहा कि सरकार को यह निर्णय को वापस लेने पर विवश कर दिया जाएगा। संघ के महासचिव अमित परमार ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें