फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तहसील परिसर में पुरानी दीवार ढहने से वकीलों के चैंबर टूटे

Tue, 04 Feb 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर तहसील में खंडहर भवन की गिरी दीवार से टूटा अधिवक्ता राहुल देव सागर व राजवीर का चैंबर। संवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिलहर। तहसील परिसर में नए भवनों के निर्माण को पुराने भवनों को ध्वस्त किए जाने का काम पिछले वर्ष से जारी है। सोमवार को सुबह एसडीएम कार्यालय के समक्ष खंडहर में तब्दील हो चुकी सैकड़ों साल पुरानी एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे दो अधिवक्ताओं के चैंबर टूटकर मलबे में बदल गए। इस दौरान कई अधिवक्ता और मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


तहसील परिसर में नए भवन बनाने के लिए वहां जर्जर हो चुके पुराने भवनों को ध्वस्त करने का काम गत वर्ष शुरू कराया गया था। भवन निर्माण के लिए लगभग 9:30 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। खंडहर में बदल चुके पुराने भवन को हटाने का ठेका एक अन्य ठेकेदार को लगभग 22 लाख रुपये में दिया गया है। गैर आवासीय भवनों में लेखपाल कार्यालय, नायब तहसीलदार कोर्ट और अन्य कई भवन शामिल हैं।

तहसील के अधिवक्ता राहुल देव सागर ने बताया कि रविवार को उनके चैंबर के पास खंडहर भवन ध्वस्त करने का काम मशीन से किया गया। शाम को काम बंद कर वहां से मशीन हटा दी गई। सोमवार को सुबह अपने चैंबर पर पहुंचे। उनके साथ दूसरे अधिवक्ता राजवीर सिंह भी कुछ वादकारियों के साथ वहां बैठे थे। सुबह लगभग 10:15 वह सभी वहां से उठकर जैसे ही चैंबर से बाहर निकले, वहां बनी पुरानी दीवार अचानक गिर गई। इसके बाद भी वहां से अधिवक्ता हटने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

000
खंडहर हो चुके तहसील के पुराने भवनों के पास बैठे अधिवक्ताओं से कई बार कहा जा चुका है कि वह बैठने के लिए कोई दूसरा स्थान देखें, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय वहां कोई नहीं था। कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि पुराने भवन हटाने का काम पूरी सावधानी से करें।
विज्ञापन


-जीत सिंह राय, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें