फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था मजबूत, अपराध हुए कम : वित्तमंत्री

Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में ब - फोटो : स्रोत-विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्ष में प्रदेश में अपराध कम हुए हैं और कानून व्यवस्था मजबूत हुई। अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दी जा रही है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान आठ साल बेमिसाल थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं, संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। लघु फिल्मों के माध्यम से सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को प्रस्तुत किया गया। सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। विषय पुस्तिका का वित्तमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। महापौर अर्चना वर्मा, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
लड़की के जन्म होने से विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार की
वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में काफी तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे अच्छा काम अपराध रोकने का किया है। कहा कि कन्या सुमंगला योजना में पहले छह चरणों में 15000 रुपये मिलते थे, अब सरकार ने 25000 रुपये कर दिए हैं। लड़की का जन्म होने से विवाह तक सरकार ने सारी जिम्मेदारी ली है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार पाने में आसानी हुई है। भारत सरकार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है। जनपद शाहजहांपुर विकास के पद पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश में करोड़ों रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में लोगों को रोजगार मिला है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये रहे मौजूद

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में ब- फोटो : स्रोत-विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें