फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें होशियार.. हुड़दंग में रंजिश निकाल सकते हैं खुराफाती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली और पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ पुलिस-प्रशासन की टेंशन बढ़ती जा रही है। होली के हुड़दंग में कुछ लोग दुश्मनी निकालने की फिराक में रहते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस आंकड़ों के अनुसार होली के दिन रंगबाजी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर घटनाओं को अंजाम देने के सबसे ज्यादा मामले ग्रामीण क्षेत्रों के सामने आए हैं। इस बार पंचायत चुनाव भी नजदीक हैं। इससे संवेदनशीलता और बढ़ गई है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने खास प्लान तैयार किया है। सभी संदिग्ध लोगों पर पुलिस की खास नजर है। पुरानी रंजिश के मामलों में छानबीन की जा रही है। ऐसे लोगों चिह्नित किया जा रहा है, जो अराजकता फैलाने में सक्रिय रहते हैं।
होली के हुड़दंग की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुरानी रंजिश के मामलों से जुड़े लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें