फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था, किसानों पर जुल्म पर उबले भाजपाई

Fri, 26 Jun 2015 11:33 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि किसानों पर जुल्म करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सावधान हो जायें भाजपा कार्यकर्ता उन्हें मनमानी नहीं करने देंगे और संघर्ष का रास्ता अपनाकर जनता को उसका हक दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

वह पोटरगंज में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और नौकरशाही किसानों का शोषण कर रही है। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता पूरे दम खम से लडने को तैयार खड़े हैं। शिक्षक विधायक डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों और प्रदेश के निचले स्तर के लोगों का शोषण नहीें होने दिया जायेगा। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हफ्ते भर में किसानों को चेक वितरत न होने पर फिर से संघर्ष का बिगुल बजा दिया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ता पोटरगंज से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुये विधायक खन्ना की अगुवाई में तहसील पहुंचे। जहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में उन्होंने किसानों को शीघ्र मुआवजे का भुगतान करने सहित आधा दर्जन समस्याओं को उठाया। इस दौरान पूर्व विधायक कोविद सिंह, श्याम नरायण मिश्र, राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डा राम लड़ैते कुश्वाहा, आनंद सहाय, नगराध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, देादराम कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें