फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के नए सत्र की शुरुआत, सीडीओ ने दिए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुभारंभ के अवसर पर बोलते सीडीओ उत्कर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। इस बीच सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व बताया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मॉक टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण हैं। नियमित मॉक टेस्ट देने से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। समय प्रबंधन की क्षमता विकसित होती है और परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव होती है। अंत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, पाठ्यक्रम को-ऑर्डिनेटर राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें