कलक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। जनपद में एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के लिए अभियान चलेगा। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद