फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां थाने के गेट पर जमकर चले लाठी-डंडे

Mon, 19 Aug 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां थाने के पास मारपीट करते लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पुवायां। डीजे का किराया मांगने के विवाद में दो पक्षों के बीच रविवार को जमकर लाठी-डंडे चले, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौते की बात कहते हुए कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में निगोही रोड के एक डीजे संचालक का डीजे गांव बिलंदापुर में किराये पर गया था। किराये के कुछ रुपये बकाया रह गए थे। इसके एवज में डीजे संचालक ने कुछ सामान रोक लिया था। रविवार को डीजे संचालक ने थाने के पास राखी की दुकान लगाई थी। इस बीच बिलंदापुर के लोग पहुंचे और रुपये लेकर रोका गया सामान वापस करने के लिए कहा, इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद सरेबाजार लाठी-डंडे चलने लगे।
थाने के आसपास तमाम दुकानें लगती हैं और भारी भीड़ हो जाती है। भीड़ के बीच लाठी, डंडे चलने से भगदड़ मच गई।पुलिस ने मारपीट कर रहे पांच लाेगों को पकड़ लिया। सात से आठ लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद दोनों पक्षों से कई लोग थाने आ पहुंचे और कार्रवाई से मना करने लगे। इसके बाद समझौता होने पर पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तीन सौ रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। समझौता होने के बाद दोनों पक्षों ने कार्रवाई से मना कर दिया, इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें