शाहजहांपुर में बड़े लाट साहब की तलाश पूरी होने के साथ उनकी खातिरदारी भी शुरू हो गई है। उन्होंने पांच सौ रुपये और शराब प्रतिदिन मांगी है। इनके अतिरिक्त दो अन्य लोग भी रिजर्व में रखे हुए हैं। वहीं, लाट साहब के जुलूस के मार्ग पर धार्मिक स्थलों को भी ढक दिया गया है।
होली पर बड़े लाट साहब का जुलूस शहर में निकलेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, आयोजन कमेटी भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है। कमेटी ने मुरादाबाद के युवक को बड़ा लाट साहब बनाने के लिए फाइनल कर दिया है। वे यहां पहुंच भी गए हैं। उन्हें 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही एक जोड़ी कपड़े की भी उनकी मांग पूरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में
इस बार लाट साहब ने ब्रांडेड जींस, टी-शर्ट और नौ नंबर का कंपनीमेड स्पोर्ट्स शूज मांगा है। तौलिया और बनियान उन्हें अलग से दी जाएगी। आयोजन कमेटी के सदस्यों की मानें तो लाट साहब को अभी अज्ञात जगह पर नहीं रखा गया है, बल्कि वह खुले में घूम रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन पांच सौ रुपये और शराब का क्वार्टर उपलब्ध कराया जा रहा है।
41 हजार रुपये में भैंसागाड़ी
लाट साहब की सवारी यानी भैंसागाड़ी पर आयोजन कमेटी 41 हजार रुपये खर्च करेगी। भैंसागाड़ी वाले को देसी शराब के 25 क्वार्टर भी दिए जाएंगे। भैंसों को भी खिला-पिलाकर तैयार किया जा रहा है।