बंडा। बार-बार नोटिस देने के बावजूद लिया गया ऋण अदा नहीं करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा की पिपरिया हरिश्चंद्र शाखा के प्रबंधक संदीप पगारिया ने सोमवार को दो किसानों के खेतों पर बैनर और झंडी लगाकर उनकी जमीनें नीलाम करा दीं।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बरीबरा गांव के मेजर सिंह ने बैंक से ऋण लिया था। उसका बकाया 27 लाख 53 हजार 143 रुपये जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कर्ज की धनराशि बैंक के पक्ष में चुकता नहीं की गई।
इसी तरह अख्तियारपुर धौकल गांव के बेअंत सिंह पर 18 लाख 63 हजार 542 रुपये बैंक ऋण बकाया है, लेकिन उन्होंने भी कई बार नोटिस जारी करने पर भी ऋण अदा नहीं किया। इसीलिए बैंक ने उनकी जमीनें नीलाम करने की प्रक्रिया अपनाई।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान लेखपाल देवेंद्र कुमार, राजस्व संग्रह अमीन सुनील कुमार, बलवीर आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद