फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ललिता, ज्योति व प्रियंका ने मारी बाजी, मिला पुरस्कार

विज्ञापन
टाउनहॉल के एक होटल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई के तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं की धूम रही। तीज क्वीन ललिता यादव, ट्रेडिशनल तीज ज्योति गुप्ता और मिस एलीगेंस प्रियंका बियानी बनीं।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिथलेश अग्रवाल, विधायक सलोना कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में एकल नृत्य में वैदेही गुप्ता ने प्रथम, अनामिका मिश्रा ने द्वितीय और निधि रस्तोगी ने तृतीय स्थान पाया। युगल नृत्य में शिवानी व पाविका प्रथम, सृष्टि व त्रिशा द्वितीय व अनामिका एवं रंजना तृतीय स्थान पर रहीं।
सर्वश्रेष्ठ मेहंदी के लिए अर्शिता गुप्ता और सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल के लिए राखी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस बीच दीपा श्रीवास्तव, आदिति कश्यप, दीपा गुप्ता और कंचन कनौजिया को सिलाई मशीन दी गईं। कार्यक्रम में चेयरपर्सन मनु गुप्ता, जिलाध्यक्ष निशा गुप्ता, महामंत्री कविता गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रुचि गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें