रौसरकोठी। रामलीला मैदान में चल रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में लालबाग ने जीत दर्ज की। लालबाग ने मिश्रीपुर की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए हरा दिया।
मिश्रीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 94 रन बनाए। मिश्रीपुर का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। मिश्रीपुर टीम के कप्तान धीरज ने चार छक्के और दो चौके की मदद से 38 रन, राजीव ने नौ रन, नईम ने 11 रन और गुलफाम ने सात रन अपनी टीम के लिए बनाए। 94 के स्कोर का पीछा करने उतरी लालबाग की टीम के खिलाड़ी राहुल ने दो छक्कों की मदद से 22 रन, अजय गुप्ता ने 10 रन, आदेश ने 11 रन बनाए। लालबाग की टीम के कप्तान हितेंद्र सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए तीन छक्के और एक चौके की मदद से ताबड़तोड़ 32 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने धीरज की गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया। हितेंद्र मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच के दौरान पवन सिंह, राहुल वर्मा, श्यामू दीक्षित, सर्वेश शुक्ला, सियाराम वर्मा, अमर सिंह, आयोजक अधिराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।