फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पुलिस ने हल्के में लिया तो गेट में बैठकर भारी पड़ गए मजदूर, फिर बनी बात

विज्ञापन
खुटार थाने के सामने प्रदर्शन करते मनरेगा श्रमिक - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार(शाहजहांपुर)। मनरेगा के तहत चकरोड पर चल रहा काम रुकवाने पर गुस्साए मजदूरों ने पहले ब्लॉक कार्यालय जाकर शिकायत की इसके बाद थाना गेट पर हंगामा किया। मजदूरों का आरोप था कि काम रुकवाने वालों ने रोजगार सेवक के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

कढ़ैया गांव में प्राथमिक स्कूल के पास से सरकारी नलकूप संख्या 12 तक मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रोजगार सेवक कांति देवी की देखरेख में काम कार्य चल रहा था। इस बीच चकरोड के पड़ोस के एक खेत स्वामी के दो बेटे मौके पर पहुंचे और मजदूरों से गाली गलौज करके काम बंद करा दिया। श्रमिकों के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। रोजगार सेवक कांति देवी के साथ भी मारपीट की गई।
इससे गुस्साए मजदूर रोजगार सेवक के साथ पहले ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत एपीओ मनरेगा भूपराम से की। इसके बाद खुटार थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। वहां उनकी नहीं सुनी गई तो थाना गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी सक्रिय हुए और कार्रवाई का आश्वासन देकर श्रमिकों को शांत किया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, वीरेंद्र कुमार, जयचंद, राजीव कुमार सहित तमाम श्रमिक मौजूद रहे। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें