फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के ठेकेदार का शव मिलने से सनसनी

Sat, 14 Nov 2015 11:08 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अजीजगंज मोहल्ले में गर्रा नदी के पास डैम की रोड पर स्थित एक खोखे के पास शनिवार सुबह एक अनजान व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही दूरी पर बंद पुराना पुल के पास एक बाइक भी गिरी पड़ी हुई थी। सूचना पाकर चौक कोतवाली थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के कपड़े टटोलने पर मिले कागजातों पर अंकित मोबाइल नंबरों पर परिवार वालों से संपर्क किया गया। फिर मृतक की शिनाख्त तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नगला हाजी निवासी 42 वर्षीय रामवीर सिंह के रूप में हुई। परिवार वालों ने लूट और हत्या की आशंका जताई, लेकिन तीसरे पहर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताए जाने पर वे लोग बिना तहरीर दिए ही शव को लेकर गांव को रवाना हो गए। पुलिस वालों ने पूछा तो परिवारवालों ने जवाब दिया कि पहले अंतिम संस्कार कर लें और तब तहरीर देंगे।
विज्ञापन

पुलिस से सूचना पाकर नगला हाजी से मृतक के परिवार वालों के साथ गांव वाले यहां अजीजगंज पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में परिवारवालों ने कहा कि रामवीर उत्तराखंड के मसूरी में मजदूरों की ठेकेदारी का काम करता था। वह नशे का भी आदी था और उसकी लत छुड़ाने के लिए कुछ दिनों पहले मसूरी में उपचार भी कराया गया था। यहां गांव में घर का निर्माण कार्य चल रहा है और दीपावली पर चंद दिनों की छुट्टी लेकर गांव आया था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ईंट भ_े से ईंटें मंगवाने के लिए वह 60 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। उसके बाद फिर यह घर नहीं लौटा। लोगों ने काफी तलाश की और मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार सुबह भी तलाश की जा रही थी कि तभी शाहजहांपुर कोतवाली से फोन आया तो सभी यहां भगे हुए आए। मृतक के पिता और बेटों ने शव की शिनाख्त की एवं रामवीर को लूट लिए जाने के बाद गला दबा कर हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवारवालों की आशंका खारिज हो गई लेकिन अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर केस दर्ज कर विवेचना कराई जाएगी। अभी तक के पड़ताल में यही तथ्य सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था और उसी चक्कर में बीती रात कुछ हुआ होगा लेकिन परिवारवाले सटीक तौर पर यह भी बताने में असमर्थ मिले कि वह कितने रुपये लेकर घर से निकला था और वे रुपये उसके पास आए कहां से थे। दूसरे जिस ईंट भ_े की बात की जा रही है वहां भी संपर्क किया गया तो उसने रामवीर के बारे में पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि उसके यहां से कभी इसके घर ईंट गई ही नहीं।
विज्ञापन


लाश देखकर सन्न रह गए पिता और बेटा
शाहजहांपुर। तिलहर के गांव नगला हाजी से आकर रघुवीर सिंह ने अजीजगंज पहुंचकर लावारिस लाश देखी तो स्तब्ध रह गए। उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने बेटे रामवीर के रूप में की। उनके साथ आया पोते 17 वर्षीय सूरज तो सन्न रह गया। दोनों लाश के पास बैठ गए और काफी देर गुमशुम रहे। साथ आए गांव वालों ने कंधे पर हाथ पर रखा दोनों ही फफक कर रो पड़े। सूरज ने बताया कि परिवार में मां ममता और छोटी बहन रोशनी (13) हैं। उसने कहा कि उसके पापा के साथ जरूर कोई अनहोनी हुई है लेकिन यह नहीं बता सका कि किसी से कोई रंजिश थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें