फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लैब संचालकों को डेंगू और मलेरिया का देना होगा ऑनलाइन ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया पत्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाली महिलाओं की भी होगी जांच
विज्ञापन


फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। डेंगू और मलेरिया के मरीजों का ऑनलाइन ब्योरा निजी लैब संचालकों को पोर्टल के माध्यम से देना होगा। मरीज का खून का नमूना देने पर एलाइजा जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पत्र भेज दिया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाली बुखार पीड़ित महिलाओं की भी मलेरिया की जांच की जाएगी।
जिले में मलेरिया का रोगी अभी नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संवेदनशील गांवों का निरीक्षण करने के साथ शिविर लगाकर मरीजों को दवा दे रही हैं। विभाग ने निजी लैब संचालकों को पत्र जारी कर डेंगू व मलेरिया के मरीजों को ऑनलाइन ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि लैब संचालकों को पॉजिटिव मरीज का डाटा उपलब्ध कराने के साथ नमूना भी देना होगा, जहां से एलाइजा जांच कराकर पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि आने वाले बुखार से पीड़ित मरीज की मलेरिया की जांच की जाए। साथ ही गोष्ठी कर लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक करें।

टीकाकरण दिवस पर 641 गर्भवतियों की मलेरिया की जांच
-बुधवार को टीकाकरण दिवस पर सीएचसी-पीएचसी पर आईं गर्भवती महिलाओं को मलेरिया की जांच की गई। पूरे दिन चले अभियान में 641 महिलाओं की जांच की गईं। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि महिला के गर्भावस्था के दौरान एक बार मलेरिया की जांच कराना आवश्यक है।
-
संवेदनशील गांवों का चिह्नीकरण शुरू, लगाए जा रहे कैंप
-स्वास्थ्य इकाइयों पर आने वाले मरीजों की जांच करने के साथ ही संवेदनशील गांवों का चिह्नीकरण कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां मरीजों को बुखार, खांसी व अन्य मर्ज की दवा दी जाती है। शिविर का निरीक्षण नोडल अधिकारी डॉ. अंसार अली कर रहे हैं।
विज्ञापन


-लैब संचालकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य इकाइयों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं की मलेरिया की जांच के साथ संवेदनशील गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं।
राजीव मौर्या, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें